आदर्श शिक्षण संस्थान, जोधपुर आपका हार्दिक स्वागत करता है
A
×
पीछे जाये

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक,बिलाड़ा

                                                     आई माता की पावन धरा पर जेस्ट शुक्ला पंचमी गुरुवार विक्रम संवत 2070 अनुसार 5 जून 2003 को पूज्य संत श्री भंवर लाल जी महाराज आगेवा, विद्या भारती जोधपुर के प्रांत अध्यक्ष तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष श्रीमान जीवन लाल जी माथुर वह शिक्षाविद श्रीमान मदन लाल जी राजपुरोहित के कर कमलों से सैकड़ों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आदर्श विद्या मंदिर बिलाड़ा की स्थापना की गई| श्रीमान चंपालाल जी सराफ के पुत्र शांतिलाल जी सराफ तथा श्री सज्जन लाल जी सराफ आपने अपना पृथक भूखंड नगर के मध्य में भवन निर्माणअर्थ प्रदान कर सहयोग किया|

                                                        आदर्श विद्या मंदिर बिलाड़ा के स्वयं का नवीन भवन निर्माण का भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह दिनांक 8 अगस्त 2008 को प्रातः 8:08 पर किया गया| इस भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह की श्री कृष्ण चंद्र जी भार्गव मुख्य प्रचारक राजस्थान क्षेत्र अध्यक्ष माननीय श्री विजय राज, हरी ओमजी प्रांतीय कार्यालय प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर प्रांत विशिष्ट अतिथि श्री दलपत सिंह जी जिला अध्यक्ष विद्या भारती जोधपुर, श्री उदाराम जी गोदारा जिला सचिव विद्या भारती जोधपुर तथा श्री भंवर लाल जी टाक अध्यक्ष प्रबंध समिति बिलाड़ा के कर कमलों से सैकड़ों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ|  

विद्या भारती के प्रांगण में सत्र 2004 को पहला मातृ-सम्मेलन का आयोजन किया गया इस सम्मेलन की अध्यक्षता जिला सचिव संग्राम सिंह जी ने की नगर से पधारी मातृशक्ति को बाल संत श्री बाल कृष्ण जी ने अपने बालकों के प्रति दायित्व बोध कराया|

                                         जयदेव पाठक जन सेवा न्यास जयपुर द्वारा विद्या भारती संस्थान उदयपुर में शिक्षक दिवस पर 5-9-2014 पर आचार्य व प्रधानाचार्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के तहत आदर्श विद्या मंदिर बिलाड़ा के प्रधानाचार्य श्रीमान भंवर लाल जी चौधरी को प्रधानाचार्य व सत्र 2018-19 का श्रेष्ट आचार्य श्री दिनेश कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया|

                         दिनांक 19-3-2017 को आदर्श विद्या मंदिर बिलाड़ा के संगणक प्रयोगशाला का लोकार्पण श्री राजकमल जी पारीक भामाशाह व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक श्री अर्जुन लाल जी गर्ग  व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री मनोहर जी के कर कमलों से किया गया इसमें 18 कंप्यूटर, 2 AC वह एक प्रोजेक्टर लगाए गए| इसकी लागत  ₹401101 श्री राजकमल जी पारीक द्वारा दिए गए|

                                                              2015-16 को इस विद्यालय को माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया जिसका पहला 10वीं बोर्ड का परिणाम जिले में सर्वश्रेष्ठ रहा| इसमें बहन हिमांशी ने 97% के साथ जिले में दूसरा व तहसील में पहला स्थान प्राप्त किया तथा विद्या भारती राजस्थान की वरीयता सूची में सातवां स्थान रहा साथ ही इसी विद्या मंदिर का भैया गुलशन सोलंकी ने 95.33% अंकों के साथ तहसील में द्वितीय स्थान प्राप्त किया| इस विद्या मंदिर में प्रथम प्रयास में ही रचे गए गौरवशाली इतिहास में कक्षा दसवीं के भैया बहनों के सम्मान हेतु नगर में शोभायात्रा निकाली गई तथा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि श्री गंगा विष्णु जी प्रांत निरीक्षक जोधपुर प्रांत तथा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कंचन कंवर उपखंड अधिकारी बिलाड़ा ने की| विद्या मंदिर में पढ़े हुए पूर्व विद्यार्थी आज चिकित्सा सेवा, अभियांत्रिकी सेवा, शिक्षा के क्षेत्र में चयनित है|

About

Principal : श्रीमान कैलाश जी सोनी
Phone: 7597942336