आदर्श शिक्षण संस्थान, जोधपुर आपका हार्दिक स्वागत करता है
A
×
पीछे जाये

आदर्श विद्यामंदिर माध्यमिक,मणाई

                                               कृषि क्षेत्र मणाई गांव की पावन धरती पर सन् 1999 में एक छोटे पौधे के बीजारोपण के पश्चात लगातार 21 कृषि में अपनी सफलता के बल पर आज वही पौधा दानदाताओं के सहयोग से वट वृक्ष के रुप में दिखाई दे रहा है। विद्या मंदिर की पहचान अन्य विद्यालयों से अलग है। विद्यामंदिर में पाठ्यक्रम के साथ साथ जीवन के आधारभूत 05 विषयों का भी अध्ययन करवाया जाता है। वर्तमान में माध्यमिक स्तर तक 17 गांवों से  भैया-बहिन अध्ययनरतहैं। 16 आचार्य-आचार्याओं एवं 01 सेवा कर्मी संस्कारों के इस पावन यज्ञ में अपनी भागीदारी निभा रहे है।

                                                 सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना व सुन्दर काण्ड के साथ प्रारम्भ किया जाता हैं। पंचागानुसार सभी कार्यक्रमों की श्रृंखला में बस्ता प्रतियोगिता ,  गणवेश प्रतियोगिता  स्वदेशी सप्ताहए खेल सप्ताह, स्वतंत्रता दिवस महाशिवरात्रि, रक्षाबंधन ,दीपावली, होली, गणतंत्र दिवस आदि कार्यक्रम बडे उत्साह के साथ सम्पन्न किये जाते है। मकर संक्रांन्ति पर सेवा निधि 61707 रुपये भैया-बहिनों ने संग्रहित किये।प्रति वर्श मातृ सम्मेलन और अभिभावक सम्मेलन संतो  के पावन सानिध्य मे आयोजित किये जाते है।
       सत्र 2019-20 विद्या भारती अखिल भारतीय स्तर राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत विद्यालय के 39 भैया -बहिनों ने भाग लिया ।जिसमें 12 रजत पदक तथा 12 कांस्य पदक प्राप्त किये। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय की लागोरी संतोलिया योगासन और एथेलेटिक्स की टीमों ने सहभागी रही तथा स्थान प्राप्त किये । सतना मध्य प्रदेश मे आयोजित लागोरी प्रतियोगिता मे किशोर वर्ग बहिनों की टीम ने 12 रजत पदक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार किशोर वर्ग भैया की टीम ने 12 कांस्य पदक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
            योगासन के अंतर्गत बाल वर्ग बहिनों और तरुण वर्ग भैयाओं ने इलाहाबाद में आयोज्य प्रतिस्पर्धा मे चौथा स्थान प्राप्त किया    ऐथेलेटिक्स के अंतर्गत भैया प्रकाश चौधरी व भैया आमसिह अखिल भारतीय स्तर पर सहभागी रहे।

About

Principal : श्री नेमीचन्द कच्छावाह 7727010415