आदर्श शिक्षण संस्थान, जोधपुर आपका हार्दिक स्वागत करता है
A
×
पीछे जाये

आदर्श विद्यामंदिर उच्च माध्यमिक,तिवंरी

                                                       माँ खोखरी की पावन धरा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं एवं प्रबुजनों के सहयोग से 1994 में इस  विद्या  मंदिर का 205 भैया-बहिनों की संख्या से शुभारम्भ किया गया जो आज संपूर्ण भौतिक सुविधाओं से पूर्ण, डिजिटल कैमरों से युक्त अपनेनिजी द्वि-मंजिला भवन एवं  विशाल खेल मैदान के साथ हिन्दू समाज के एक जागरण केन्द्र के रूप में विकासशील है।

                                                     वर्तमान में विद्यामंदिर में वाहनों द्वारा लगभग 20 गाँवों से  भैया-बहिन,      24 भैयाजी, 14 बहिन जी एवं 3 सेवा कर्मचारियों के नेतृत्व में शिक्षा एवं संस्कार ग्रहण कर रहे हैं। विद्या मन्दिर द्वारा सेवा बस्ती में एक संस्कार केन्द्र पिछले 12 वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ज्ञानदायिनी माँ सरस्वती की पूजा के साथ अप्रैल माह में भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ इस सत्र का शुभारम्भ हुआ।

                                                                   इस वर्ष विद्या भारती के पंचागानुसार समस्त क्रियाकलापों की सफल क्रियान्विति हुई जिसमें उत्सव-जयन्तियाँ, मातृ-सम्मेलन, स्वदेशी सप्ताह, नववर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम और अनेक अन्तर विद्यालयी प्रतियोगिताएँ आयोजित  की गई।

                                                                     शिक्षा व संस्कार के साथ विद्या भारती के पांच आधारभूत विषयों का भी शिक्षण करवाया जाता है। इस विद्यालय के भैया-बहिन खेलकूद में विद्यालय स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक अपना स्थान बनाते हैं।        इस सत्र में 15 भैया-बहिनों ने राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर विद्या मन्दिर  का गौरव बढ़ाया।सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह में श्रीमान् महेन्द्र कुमार जी दवे ;प्रान्त सचिव, जोधपुर प्रान्तद्ध के मार्गदर्शन में आयोजित मातृ-सम्मेलन में  550 माता-बहनों की भागीदारी रही।दिसम्बर माह में कक्षा नवमी से द्वादशी के भैया-बहिनों का  तीन  दिवसीय समाजोपयोगी उत्पादन शिविर रखा गया जिसमें मेहन्दी, रंगोली, कक्षा साज-सज्जा, चम्मच दौड़, बोरी दौड़, रस्सा - कस्सी, वाद-विवाद, प्रश्नमंच, नृत्य, एकल गीत जैसी प्रतियोगिता द्वारा भैया-बहिनों को समाजोपयोगी जानकारी दी गई। बालक समाज व राष्ट्र के प्रति संवेदनशील हो इसलिए कमजोर वर्ग के  उत्थान के लिए भैया-बहिनों ने 200174 रुपये दो लाख एक सौ चौहतर रुपये सेवा निधि संग्रह किया।

About

Principal : राजू सिंह -जी प्राथमिक
Phone No: 9784010804

About

Principal : रतनाराम 9784010812